मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर, जानिए कैसे आपकी नाक के नीचे से उड़ा ले जाते थे गाड़ी

मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर, जानिए कैसे आपकी नाक के नीचे से उड़ा ले जाते थे गाड़ी

मथुरा । सांध्य हलचल ब्यूरो

मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी दर्ज की है. थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अन्तर्राजीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 3 कार तथा 7 मोटरसाइकिलें भी बरामद की है. पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने एसओजी, सर्विलान्स टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर बुधवार, 2 मार्च को जन्मभूमि लिंक रोड के पास से अन्तर्राजीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

कब्जे से चोरी किए गए वाहन जिसमें 1स्कॉर्पियो, 2 स्विफ्ट डिजायर कार तथा 7 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के नाम महादेव ,अनुप ,नरेश ,राजेश  ,जाहुल , आसम हैं. गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गणों से बरामद चोरी के वाहनों के संबंध में थाने पर वैधानिक कार्यवाही भी की गई है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार, थाना हाईवे इंचार्ज निरीक्षक अनुज कुमार राणा, एसओजी इंचार्ज धीरज गौतम सर्विलांस , इंचार्ज सोनू कुमार ,कृष्णा नगर चौकी प इंचार्ज योगेश कुमार ,चौकी इंचार्ज मंडी रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार ,कॉन्स्टेबल प्रवीण शर्मा तथा राम लखन थे.